गौठान ने बदला जीवन, दिया परिवार को सहारा : राम बकस

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-26 | 11:42h
update
2023-07-26 | 11:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गौठान ने बदला जीवन, दिया परिवार को सहारा : राम बकस

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सूरजपुर/ 26 जुलाई 2023: 358 क्विंटल गोबर बेचकर राम बकस ने कमाए 71 हजार 636 रुपए

गौठान नवापारा कला, विकासखंड प्रेमनगर के श्री राम बकस, गौठान में चौकीदार हैं। वो अपने परिवार के साथ गौठान में निर्मित चरवाहा कक्ष में ही रहते हैं। उनके पास कुल 0.13 हेक्टेयर जमीन, दो गाय तथा दो बछिया हैं। गौठान में आने वाले पशुओं तथा स्वयं के पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गांव के चौक-चौराहों से गोबर संग्रहण कर श्री राम बकस ने गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने से लेकर आज तक कुल 358.18 क्विंटल गोबर विक्रय किया है। जिससे उन्हें 71 हजार 636 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

श्री रामबकस ने उक्त राशि का उपयोग 1 जोड़ी बैल खरीदने तथा अपने जमीन को खेती लायक बनाने के लिए उन्हें उपयोग में लाया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गौठान में साग-सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। ये शासन की योजना ही है कि आज उनका परिवार एक बेहतर जीवन निर्वाह कर पा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में गोबर बेचने से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आज इस योजना के माध्यम से उनका परिवार सम्मान की जिंदगी जी रहा है। इसलिए वह गौठान की देखभाल अपने घर की तरह ही करते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 10:09:21
Privacy-Data & cookie usage: