जिले में राशनकार्ड हितग्राहियों का 77.5 प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूर्ण, शेष ई-केवाईसी हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई….

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-25 | 16:54h
update
2023-07-25 | 16:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले में राशनकार्ड हितग्राहियों का 77.5 प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूर्ण, शेष ई-केवाईसी हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई….

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बालोद, 25 जुलाई 2023 : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में प्रचलित 02 लाख 16 हजार 318, राशनकार्डधारियों के सभी सदस्यों 08 लाख 81 हजार 897 को शासन के निर्देशानुसार 31 जुलाई 2023 तक ई-केवाईसी कराया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 06 लाख 83 हजार 517 (77.5 प्रतिशत) सदस्यों का ई-केवाईसी किया जा चुका है। उन्होंने राशनकार्डधारी हितग्राहियो से अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। उन्होंने उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु हितग्राहियों से सहयोग की अपेक्षा की है। इसके साथ ही जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत कुल 474 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित है, जिसमें संचालित सभी 474 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में माह जुलाई 2023 में प्रचलित राशनकार्डधारियों में से 01 लाख 90 हजार 595 (88 प्रतिशत) राशन सामग्री का उठाव कर लिया गया है ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 01:12:13
Privacy-Data & cookie usage: