जिले के सारबिला अकादमी में सुपरवाइजर भी होंगे अतिथि शिक्षक…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-22 | 13:16h
update
2023-07-22 | 13:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के सारबिला अकादमी में सुपरवाइजर भी होंगे अतिथि शिक्षक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 जुलाई 2023: कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में निःशुल्क कोचिंग सारबिला अकादमी सारंगढ़, बरमकेला और भटगांव के छात्र-छात्राओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर पद की भर्ती को मद्देनजर उनकी कोचिंग में तैयारी के लिए जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजरों को अतिथि शिक्षक के रूप में कक्षाएं लेने के लिए आदेशित किया है। यह कार्य उनके वर्तमान विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त होगा। जिले के सारबिला अकादमी बरमकेला में 2, भटगांव में 2 और सारंगढ़ में 3 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। सारबिला अकादमी सारंगढ़ में सुपरवाइजरों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी छात्र-छात्राओं की दी। इस अवसर पर अन्य अतिथि शिक्षक एवं सारबिला सारंगढ़ के समन्वयक सत्येन्द्र कुमार बसंत उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा सारबिला अकादमी जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पाठ्य सामग्रियों के साथ निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। समय-समय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों की पुस्तक, ब्रोशर जैसे-जनमन, संबल, न्याय के 4 साल आदि का भी वितरण किया जा रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 06:40:01
Privacy-Data & cookie usage: