मुख्यमंत्री बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-20 | 13:14h
update
2023-07-20 | 13:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 20 जुलाई 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता दिए जाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के पंचायत सचिवों में कल की गई घोषणा से हर्ष की लहर है। पंचायत सचिवों के हित में लिया गया फैसला ऐतिहासिक है। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में पंचायत सचिवों के वेतन में वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय, प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री तुलसी साहू, श्री यशवंत आडिल, श्री अमर धनकर, श्री एम लाल यादव, श्री कृष्णा यादव, श्री अर्जुन सिंह, श्री मनीष दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 01:13:53
Privacy-Data & cookie usage: