भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् का 95वां स्थापना सह प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-19 | 13:40h
update
2023-07-19 | 13:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् का 95वां स्थापना सह प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 19 जुलाई 2023भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 95 स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में तीन दिवसीय स्थापना सह प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजीनियर श्री राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के मुख्य उद्देश्य एवं कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकों के बारे में बताया गया। इस दौरान जिले के किसानों को इस कार्यक्रम में निरंतर कृषि के नवीनतम तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के किसानों आग्रह किया गया कि वे कृषि के क्षेत्र में हो रहे नित्य नवीनतम अनुसंधानों से परिचित होकर कृषि के क्षेत्र में उनका उपयोग करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अधिक से अधिक उत्पादन के साथ लाभ अर्जन हो सके। कार्यक्रम में श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक, प्राकृतिक खेती एवं खरीफ फसलों के उन्नत तकनीकी खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिले के किसानों को प्रक्षेत्र के सभी इकाइयों का भ्रमण कराया गया और उन्हें इकाइयों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों द्वारा संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे का रोपण किया गया। इसके अलावा कृषकों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, ताकि वे इन फलदान पौधों के माध्यम से अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकें। इस कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र मेश्राम, श्रीमती मंजूलता मेरावी एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 02:12:35
Privacy-Data & cookie usage: