समय सीमा की बैठक संपन्न

जिले में जल्द ही मिलेट्स कैफे की होगी शुरुआत… – www.khabarwala.news

schedule
2023-07-18 | 10:17h
update
2023-07-18 | 10:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
समय सीमा की बैठक संपन्न – जिले में जल्द ही मिलेट्स कैफे की होगी शुरुआत…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा, 18 जुलाई 2023कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन को विशेष प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। उन्होंने कहा कि गौठानों को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए गोधन न्याय योजना बनाई गई है। जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके और उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने गौठानों में चल रहे कार्यों को गति देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में नियमित गोबर खरीदी कर वर्मी खाद का उत्पादन करने के निर्देश दिए। गोबर खरीदी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गोबर खरीदी में प्रगति लाएं। उन्होंने सभी सक्रिय गौठानों में औसतन लक्ष्य लेकर प्रतिदिन गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

 

कलेक्टर ने मिलेट्स कैफे के बारे में जानकारी ली। जिले में जल्द ही मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जाएगी। जिससे रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा मिलेट मिशन की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कई जिलों में मिलेट कैफे शुरू किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अब दंतेवाड़ा जिले में भी मिलेट्स कैफे प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर ने वन अधिकार पत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, वन अधिकार पत्रों से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। वन अधिकार पट्टा धारी हितग्राहियों को अन्य आजीविका से भी जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर देने की बात कही।

कलेक्टर ने कहा कि कच्चे आवासों में निवासरत लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दें कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित न हो। राजस्व अधिकारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन,अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीण जन एवं आम नागरिकों द्वारा जनदर्शन में अपनी छोटी या बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करते है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने आवेदन पर विचार कर संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश समय-सीमा में दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.02.2026 - 09:46:01
Privacy-Data & cookie usage: