मुख्यमंत्री ने अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर गहरा दुख जताया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-17 | 14:07h
update
2023-07-17 | 14:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर गहरा दुख जताया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 17 जुलाई, 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 09:25:03
Privacy-Data & cookie usage: