हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-17 | 13:53h
update
2023-07-17 | 13:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज…

raipur@khabarwala.news

कोरिया, 17 जुलाई 2023 : स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में अभूतपूर्व उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली तिहार तथा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैकुंठपुर की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ी महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलित तथा खेती किसानी से जुडे़ पारंपरिक आैंजारों की विधिवत पूजा अर्चना कर जनप्रतिनिधियों के साथ पौध रोपण किया।

Advertisement

इस अवसर बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने सभी को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ के किसानों की पारंपरिक त्यौहार है, इस दिन किसान खेती-किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार तथा गाय की पूजा करते हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल को बढावा देने के लिए छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक की शुरूआत की है। श्रीमति सिंहदेव ने सभी को इन खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांति तिवारी ने भी उपस्थित लोगो को हरेली त्यौाहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर विधायक, कलेक्टर सहित समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रस्सा कस्सी, नारियल फेंक और गेड़ी दौड़ में भाग लेकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का लुप्त उठाया।

कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती कुसरो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, शिवपुर चरचा नगर पालिका अधयक्ष श्रीमति लालमुनी यादव, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक श्री नजिर अजहर, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदिप गुप्ता, अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, खरवत के सरपंच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 02:02:18
Privacy-Data & cookie usage: