विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना कर उन्नत कृषि और किसानों की खुशहाली की कामना की…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-17 | 14:05h
update
2023-07-17 | 14:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना कर उन्नत कृषि और किसानों की खुशहाली की कामना की…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जांजगीर-चांपा 17 जुलाई, 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज लोकपर्व हरेली के अवसर अपने निवास में नांगर सहित कृषि औजारों की पूजा अर्चना की। उन्होंने नारियल व भोग के रूप मे गुरहा चीला व छत्तीसगढ़ी व्यंजन चढ़ाकर प्रदेश में उन्नत कृषि व खुशहाली की कामना की‌। इस अवसर पर डॉ महन्त ने आमजनों की समस्या सुनकर उनके त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिया । उन्होंने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेली तिहार की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर महंत निवास में श्री गुलजार सिंह, एल्डरमैन श्री रवि शंकर पांडेय, सर्व श्री रविंद्र शर्मा, शाश्वत दीवान, सुरेंशधर दिवान, डॉ के पी राठौर, पवन राठौर, सोनू, विजय राठौर, पंकज शुक्ला, हरीश राठौर,आकाश सानू, अभिषेक कर्ष, नगर केसरवानी समाज के प्रतिनिधि मंडल, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 06:55:37
Privacy-Data & cookie usage: