दोबारा सक्रिय हुए मानसून- आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-14 | 03:37h
update
2023-07-14 | 03:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दोबारा सक्रिय हुए मानसून- आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर : .मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज 14 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। दोबारा सक्रिय हुए मानसून से बस्तर संभाग से आगे बढ़ते हुए दुर्ग सहित तमाम जिलों में बारिश कराएगा। तब तक दिन और रात के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। गुरुवार को जिले में बारिश के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिए हैं।

अगले दो तीन बादल छाए रहेंगे। मौसम में ठंडक रहेगी। दिन की तुलना में रात को अधिकतम बारिश का विश्लेषण किया गया है। मानसून की द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेस, ग्वालियर आंध प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रही है, जिसके एक-दो दिनों में बस्तर पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है।

रात का तापमान बढ़ा

लगभग तीन दिनों से रात को मौसम करवट ले रहा है, जिससे दुर्ग के कुछ पॉकेट में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं बौछार है। बीते दो दिनों में दुर्ग जिले में 16.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। बहरहाल बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ सामान्य पर स्थिर हो गया, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप भले ही कुछ देर ही रही, लेकिन इसने उमस में बढ़ोतरी की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 22:44:09
Privacy-Data & cookie usage: