सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर, डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-07 | 05:06h
update
2023-07-07 | 05:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर, डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: सरकार की ओर से अब एक बड़ा ऐलान किया गया है. इससे सरकारी कर्मचारियों को काफी फायदा पहुंचा है. दरअसल, सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है. यह घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से की गई है. छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के इस ऐलान से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

डीए बढ़ा

राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी. राज्य में अब डीए 38 प्रतिशत हो गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

अतिरिक्त वित्तीय भार

इससे राज्य सरकार को प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा. उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में सरकारी कर्मचारियों के डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद उन्हें 33 प्रतिशत डीए मिल रहा था.

पेंशन

उन्होंने कहा कि डीए को अब पांच प्रतिशत और बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों को एक और सौगात देते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया है. साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सेवा की अवधि को 20 वर्ष से घटाकर 17 वर्ष कर दिया गया है.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 05:14:03
Privacy-Data & cookie usage: