राशिफल 6 जून 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-06 | 03:04h
update
2023-07-06 | 03:04h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 6 जून 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries), 21 मार्च 19 अप्रैल

आज सेहत का खास खयाल रखें, किसी की बात को दिल पर ना लगाएं. अपने ब्लड प्रेशर की भी जांच करवाएं. खराब स्वास्थ्य होने के कारण काम पर भी मन नहीं लगेगा, आस पास के लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. पर्सनल लाइफ में कर्मों के अनुसार फल प्राप्त होगा. कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल 20 मई

आज अपनी बोन हेल्थ का ध्यान रखें, हार्ड वर्क के कारण थकावट महसूस करेंगे, स्लीपिंग पैटर्न पर ध्यान दें. ऑफिस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. पर्सनल लाइफ में किसी से ईर्ष्या ना करें, ना ही किसी से ज़्यादा उम्मीद रखें.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई 20 जून

आज सेहत को लेकर सावधानी बरतें, शुभचिंतकों की सलाह अवश्य मानें. नहीं तो बाद में तनाव हो सकता है. ऑफिस में आलस का त्याग कर अपने प्लांस को एक्शन में लाएं, हार्ड वर्क करने की अवश्यकता है. पर्सनल लाइफ में थोड़ा धैर्य बनाए रखें, गुस्से और जल्दबाज़ी में कोई बात ना कहें.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer), 21 जून 22 जुलाई

आज आपका मन उदास रहेगा, पॉज़िटिव सोच रखें और आलस का त्याग कर अच्छा रूटीन फॉलो करें. हाइड्रेटेड रहें, अपने मन की बात किसी अपने से शेयर करें, बेहतर महसूस करेंगे. वर्कलाइफ में मेहनत करें, दूसरों से ईर्ष्या बिल्कुल ना करें. पर्सनल लाइफ में तनाव से बचें,एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई 22 अगस्त

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे. आपकी पर्सनेलिटी निखरेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं, नए लोगों से मुलाकात होगी, कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए तैयार रहें. पर्सनल लाइफ में भी खुशियां आएंगी, डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी. धन लाभ होगा. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त 22 सितंबर

आज शिव जी आराधना से विशेष लाभ मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी, एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग बनेगी. आज आप एक बेहतरीन लीडर साबित होंगे. वर्कप्लेस में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें. पर्सनल लाइफ में बैठे बिठाए बहुत से काम पूरे होंगे. बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर 22 अक्टूबर

आज हेल्थ को इग्नोर ना करें, छोटी सी प्रोब्लम आगे जाकर दिक्कत दे सकती है, सतर्क रहें. निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, खासकर की प्रॉपर्टी में. पर्सनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, प्लानिंग करने की अवश्यकता है नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर 21 नवंबर

आज अपने और अपने पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें, ड्राइव करते समय सावधानी बरतें. ऑफिस में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे, पॉजिटिव अप्रोच रखें, बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. पर्सनल लाइफ में परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius), 22 नवंबर 21 दिसंबर

आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा. अपनी इंट्यूशनल पावर स्ट्रॉन्ग पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ें. सूर्य भगवान की आराधना से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. वर्कलाइफ में सक्सेस मिलेगी जिसके कारण परिवार वालों के सुखों में वृद्धि होगी. गुस्से पर पूरी तरह कंट्रोल रखें.

मकर राशि (Capricorn), 22 दिसंबर 19 जनवरी

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, एनर्जी लेवल बढ़ेगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे. वर्कप्लेस पर जल्द ही गुड न्यूज़ मिलेगी, ईश्वर पर पूरी तरह से सरेंडर कर दें. डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी. पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य बनाए रखें, किसी भी बहस की शुरुआत ना करें.

कुंभ राशि (Aquarius), 20 जनवरी 18 फरवरी

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मनी माइंडेड होकर सोचेंगे. वर्कलाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे, अचानक धन लाभ भी होगा. पर्सनल लाइफ में आए हुए अवसर को हाथ से ना जाने दें, आलस्य का त्याग करें. पीले रंग का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें.

मीन राशि (Pisces), 19 फरवरी 20 मार्च

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मूड रोमांटिक बनेगा. लव और लग्ज़री के लिए दिन अनुकूल है. वर्कलाइफ में छोटे छोटे चैलेंजेस से घबराए नहीं, स्ट्रॉन्ग माइंडेड होकर आगे बढ़ें. एफर्ट्स में कमी ना आने दें, सफलता मिलेगी. पर्सनल लाइफ में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मददगार साबित होगी.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 17:48:24
Privacy-Data & cookie usage: