आज का राशिफल  : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-05 | 03:03h
update
2023-07-05 | 03:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल  : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries), 21 मार्च 19 अप्रैल

आज सेहत अच्छी रहेगी, ईश्वर में आस्था बढ़ेगी, डिवाइन प्रोटेक्शन मिलेगी. ऑफिस में किसी निर्णय को लेने में दिक्कत आ सकती है, आज किसी को लेकर कोई राय ना बनाएं. पर्सनल लाइफ में आपके विनम्र व्यवहार की सराहना होगी, नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल 20 मई

आज सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें, खुद अपने डॉक्टर ना बनें,सही इलाज पर ध्यान दें. ऑफिस में किसी पर भरोसा करने से पहले एक बार पुनः सोच लें, अपने फ्यूचर प्लांस, पासवर्ड्स और सीक्रेट्स किसी से शेयर ना करें. पर्सनल लाइफ में किसी मेहमान का स्वागत करने का मौका मिलेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

 

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई 20 जून

आज जिम्मेदारियों के बोझ से तनाव पैदा हो सकता है, थोड़ा मैच्योरिटी से मामले को हैंडल करें, बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. ऑफिस में पूरे कॉन्फिडेंस से आगे बढ़े, छोटे छोटे चैलेंजेस से घबराए नहीं. पर्सनल लाइफ में मेहनत करनी पड़ेगी, निजी मामलों को सुलझाने में समय बीतेगा.

Advertisement

 

कर्क राशि (Cancer), 21 जून 22 जुलाई

आज अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें, एनर्जी लेवल में गिरावट आ सकती है, गुस्सा बिल्कुल ना करें, ना ही किसी की लड़ाई में टांग अड़ाए. गलत निर्णय लेने के कारण धन हानि हो सकती है, सतर्क रहें, बेवजह का खर्चा ना करें. पर्सनल लाइफ में परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा, डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी.

 

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई 22 अगस्त

आज सेहत अच्छी रहेगी, दान पुण्य करने में मन लगेगा. कोई महंगी वस्तु की खरीदारी करेंगे. ऑफिस में तरक्की होगी, नए अवसरों से विशेष लाभ मिलेगा. परिवार में किसी की तबियत बिगड़ी हो तो थोड़ा सावधानी बरतें. जीवन में कोई बदलाव आएगा, धैर्य बनाए रखें.

 

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त 22 सितंबर

आज सेहत अच्छी रहेगी, दोस्तों से मिलने का प्लान बनेगा, काम में मन नहीं लगेगा. शनि का दान करने से बेहतर महसूस करेंगे. किसी पेमेंट में डिले हो सकता है. पर्सनल लाइफ में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें. मेडीटेशन ज़रूर करें.

 

तुला राशि (Libra),23 सितंबर 22 अक्टूबर

आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, मेडीटेशन ज़रूर करें और कोई काम अधूरा ना छोड़ें. वर्कप्लेस पर अपोज़िट जेंडर वालों से सपोर्ट और लाभ मिलेगा, कोई बढ़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. पर्सनल लाइफ में किसी शुभचिंतक से सलाह लें, मदद मिलेगी.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर 21 नवंबर

आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. सेहत अच्छी रहेगी, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं, नए अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. नया घर लेने का प्लान बनेगा.

 

धनु राशि (Sagittarius), 22 नवंबर 21 दिसंबर

आज सेहत अच्छी रहेगी, जल्द ही धन लाभ होगा, किसी गुड न्यूज के कारण मन प्रसन्न रहेगा. सेहत में सुधार आएगा. ऑफिस में आपके लिए हुए निर्णय लाभकारी साबित होंगे. आस पास के लोग आपकी राय मानेंगे. अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें.

 

मकर राशि (Capricorn), 22 दिसंबर 19 जनवरी

आज सेहत का ध्यान रखें, पर जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. घर के किसी बड़े से अपनी और अपने पार्टनर की नजर उतरवाएँ. वर्कप्लेस पर मल्टिपल टारगेट्स होने के कारण तनाव को स्थिति बनेगी, अपने दिन को सोच समझ कर प्लान करें. पार्टनर से अनबन बिल्कुल ना करें.

 

कुंभ राशि (Aquarius), 20 जनवरी 18 फरवरी

आज सेहत अच्छी रहेगी, माइंड में प्रोडक्टिव थॉट्स आएंगे, डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. सूर्य भगवान की आराधना से किस्मत चमकेगी. वर्कप्लेस पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे. न्याय विभाग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. पर्सनल लाइफ में थोड़े और एफर्ट्स देने की आवश्यकता है.

 

मीन राशि (Pisces), 19 फरवरी 20 मार्च

आज का दिन आपको बिज़ी रखेगा, मनी मैटर्स को लेकर डिसिजन्स लेंगे. किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें, अपनी सूझ बूझ का पूर्ण उपयोग करें. आपकी इकाई से दूसरों को भी फायदा होगा. पर्सनल लाइफ में आलस त्याग अपने मन की बात का इज़हार करें.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 08:53:28
Privacy-Data & cookie usage: