कर्मचारियो के हड़ताल का स्वास्थ्य विभाग कीे सेवाओ पर प्रभाव नहीं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-04 | 14:23h
update
2023-07-04 | 14:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कर्मचारियो के हड़ताल का स्वास्थ्य विभाग कीे सेवाओ पर प्रभाव नहीं…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 04 जुलाई 2023: जिले में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर नियमित एवं संविदा पैरामेडिकल स्टॉफ के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित रही। जिला रायपुर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभाग प्रमुख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संध के पूर्व सूचना के आधार पर कि दिनांक 04 जुलाई से संविदा एवं नियमित कर्मचारियों के द्वारा जिसमें प्रमुख रूप से पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल में जा रहे है। इस सूचना के आधार पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एवं जिले के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिनव मिश्रा जी के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजो को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था एवं आपात कालिन सेवाओं में अन्य स्टॉफ की ड्यूटी लगा ली गई है। जिसमें फिल्ड के ऐसे स्टॉफ जो हड़ताल में नही जा रहे थे, जिसमें आर.एच.ओ. एवं द्वितीय ए.एन.एम. तथा नर्सिंग कालेज, जी.एन.एम. कॉलेज एवं अन्य व्यवस्थाओ के माध्यम से सभी स्वास्थ्य संस्थाओ का सुचारू संचालन किया जा रहा है।

Advertisement

हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य व्यस्थाओ का निरीक्षण करने आज जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पंडरी, कालीबाड़ी एम.सी.एच. अस्पताल सहित विकासखण्डो के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो को दौरा किया गया। सीईओ ने जिला चिकित्सालय के प्रत्येक विभाग को निरीक्षण किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अभनपुर एवं आरंग के व्यवस्थाओ पर संतोष जाहिर किया तथा इस व्यवस्था को आगे भी बनाये रखे जाने के निर्देश दिये। किसी भी स्थिति में मरीजो को कोई तकलीफ या असुविधा न हो यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर को दिये। सीईओ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभागीय कार्यक्रम अधिकारियो द्वारा भी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो सहित समस्त एच.डब्ल्यू.सी. उप स्वास्थ्य केन्द्रो में स्वास्थ्य सुविधाओ को निरीक्षण किया एवं सभी जगह टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाये जैसे ओ.पी.डी.ए आई.पी.डी. प्रसव सुविधा सुचारू रूप से संचालित होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – तोरला में स्वास्थ्य संस्था द्वारा प्रसव कराया जाना पाया गया। अधिकारियों ने मरीजो से चर्चा भी किया। जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओ अन्य दिनो की भांती ही सुचारू एवं बेहतर व्यवस्था के साथ प्रदाय की जा रही थी। जिस संबंध में मरीजो ने अपना अनुभव भी अधिकारियों के साथ बांटा। कर्मचारी संघ के आव्हान पर अधिकांश कार्यकर्ताओ ने अपना समर्थन तो दिया पर वे नियमित कार्य पर उपस्थित हो कर कार्य कर रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी आपात स्थिति के लिये वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखे जाने के निर्देश सिविल सर्जन सहित सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारी को दिये है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 14:53:41
Privacy-Data & cookie usage: