जिले के बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों के खाते में अब तक दस लाख 75 हजार रुपए अंतरित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-03 | 14:59h
update
2023-07-03 | 14:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों के खाते में अब तक दस लाख 75 हजार रुपए अंतरित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर, 03 जुलाई 2023 : जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में अब तक 430 बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को 10 लाख 75 हजार रुपए उनके खाते में अंतरित किया गया है। 30 अप्रैल को प्रथम किस्त 226 हितग्राहियों को 5 लाख 65 हजार रुपए खाते में अंतरित किया गया था। इसी प्रकार द्वितीय किस्त 31 मई को 369 हितग्राहियों को 9 लाख 22 हजार 500 रुपए अंतरित किया गया है जिसमें 226 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त और 143 हितग्राहियों को प्रथम किस्त का राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। जिले के 430 हितग्राहियों को 30 जून को 10 लाख 75 हजार रुपए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा उनके खाते में अंतरित की गई है, जिसमें 226 बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को तृतीय किस्त और 143 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त और 61 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि दी गई है, जिससे जिले के बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों में खुशी की लहर हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 05:25:35
Privacy-Data & cookie usage: