प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ’स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’…

www.khabarwala.news

schedule
2023-07-03 | 14:24h
update
2023-07-03 | 14:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ’स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया, 03 जुलाई 2023 : प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों के खुशियों की वजह बनी हैं, जिनके लिए पक्का मकान केवल एक सपना ही था। इन्हीं में से एक हैं हीरालाल, जिले के ग्राम पंचायत कदरेवा में काफी वर्षों से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे, जहां बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था जिससे उनके परिवार को काफी तकलीफ झेलनी पड़ती थी। आर्थिक रूप से सशक्त न होने की वजह से उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। बारिश के दिनों में सीलन आने की वजह से उनके परिवार को कई बीमारियां होती थी। परन्तु जैसे ही उन्हें योजना के बारे में पता चला उन्होंने आवेदन किया और उनका पक्का घर बन के तैयार हो चुका है, जिससे अब वे चिंता मुक्त और खुश हैं। हीरालाल बताते हैं कि वे अपने आस-पास के लोगों और रिश्तेदारों को भी इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 05:09:28
Privacy-Data & cookie usage: