प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-30 | 13:57h
update
2023-06-30 | 13:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जून 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके बैंक खाता में राशि का अंतरण किया। कांकेर जिला के 4,917 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2338 हितग्राहियों को 6.9365 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई।

 

इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, गौसेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गलबल्ला, जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे। राशि के अंतरण पश्चात् हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्त की राशि का आज अंतरण किया गया। इससे लोगों को मकान बनाने में सुविधा होगी तथा बेरोजगारों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगा। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले सभी युवाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और बेरोजगार युवाओं को आज बेरोजगारी भत्ता की राशि जारी किया गया है। जिन लोगों का आवास स्वीकृत हुए हैं, उन्हें इससे फायदा होगा। बेरोजगार युवा जिन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है, वे इसका उपयोग अपना भविष्य संवारने में करें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी रखें और उसका फायदा उठायें। सभी बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जून से स्कूल प्रारंभ हो चुका है, सभी पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजे, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। आभार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी कर दी गई। सभी हितग्राही अपने आवास का निर्माण यथाशीघ्र पूरा करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पडोटी एवं श्रीमती मिथलेश शोरी, जनपद अध्यक्ष कांकेर रामचरण कोर्राम, भानुप्रतापपुर श्रीमती बृजबती मरकाम, नरहरपुर श्रीमती संजूलता नेताम, कोयलीबेड़ा श्रीमती देवली नुरूटी, जनपद उपाध्यक्ष अंतागढ़ भवनलाल जैन, श्रीमती किरण डोंगरे सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवा मौजूद थे।

 

11 युवाओं को नियुक्ति पत्र

 

राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा रही है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले 11 युवाओं को विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के लिए नियुक्त पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 13:49:11
Privacy-Data & cookie usage: