शाला प्रवेश उत्सव

बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कराया गया शाला प्रवेश… – www.khabarwala.news

schedule
2023-06-28 | 12:23h
update
2023-06-28 | 12:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शाला प्रवेश उत्सव – बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कराया गया शाला प्रवेश…

raipur@khabarwala.news

शासकीय हाई स्कूल गिरसूल :- 

घनश्याम यादव -देवभोग गरियाबंद@खबरवाला न्यूज :- गरियाबंद जिला के सभी शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवीन शिक्षा सत्र 2023-24, 26 जून से प्रारंभ हुआ। जिसमें गरियाबंद जिले के समस्त विकासखण्ड गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग के विभिन्न शालाओं में जन प्रतिनिधी गण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण, गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टॉफ एवं नवीन छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में वर्षाऋतु के बरसते रिमझिम पानी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव 2023-24 प्रारंभ किया गया है।

इसी कड़ी में दिनांक 28/06/2023 को शासकीय हाई स्कूल गिरसूल विकासखण्ड देवभोग में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य, नागरिक गण, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक तथा प्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक, मिठाई, गणवेश, पाठ्य पुस्तक तथा निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर नवीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति अनुशासित रहने और अपने उज्जवल भविष्य में अच्छे कामों के प्रति अग्रसर होने की आह्वान किया गया।

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 16:45:44
Privacy-Data & cookie usage: