www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
जगदलपुर, 28 जून 2023: वर्षा ऋतु तथा वन्यजीव प्रबंधन के मद्देनजर कांगेर घाटी नेशनल पार्क जगदलपुर में जिप्सी संचालन को पर्यटकों की सुरक्षा हेतु आगामी आदेश पर्यन्त बन्द किया गया है। उक्त सम्बन्ध में सहायक वन संरक्षक कांगेर घाटी नेशनल पार्क जगदलपुर के द्वारा परिपत्र जारी कर पर्यटकों एवं आम लोगों को सूचित किया गया है।