प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के लिए जिले में कन्ट्रोल रूम स्थापित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-28 | 12:40h
update
2023-06-28 | 12:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के लिए जिले में कन्ट्रोल रूम स्थापित…

raipur@khabarwala.news

बालोद, 28 जून 2023: छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर के तहत आगामी मानसून 2023 में हेतु दिये गये निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के रिसेप्शन कक्ष में आगामी आदेश पर्यन्त जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 07749-223950 है। प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने या प्राप्त करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक पर संपर्क की जा सकती है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा को दैवीय विपत्ति एवं प्राकृतिक आपदा के संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा का मोबाईल नम्बर +91-9405973510है। इसी तरह जल संसाधन उप संभाग क्रमंाक-01 आदमाबाद बालोद के अनुविभागीय अधिकारी श्री के.के.वर्मा को नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री के.के.वर्मा का मोबाईल नम्बर +91-9300492281 है।

Advertisement

 

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार नियंत्रण कक्ष के 24 घंटे सुव्यवस्थित संचालन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत नियंत्रण कक्ष में 01 जून से 30 जून तक के लिए श्री विजय साहू सहायक ग्रेड-03, श्री जीवराखन कुमार देशमुख भृत्य का प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, श्री शाम सिंह तारम सहायक ग्रेड-03 और श्री गौतम सिन्हा भृत्य का दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री रमेश कुमार रावत सहायक ग्रेड-03 और श्री चन्द्रभान सिंह ठाकुर भृत्य का रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नियंत्रण कक्ष में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए श्री बाल मुकुन्द भुआर्य सहायक ग्रेड-03, श्री रविशंकर कचलाम भृत्य का प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, श्री युवराज कुमार सहायक ग्रेड-03 और श्री नरेन्द्र कुमार यादव भृत्य का दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री सुखदेव ठाकुर सहायक ग्रेड-03 और श्री रोमन सिंह भृत्य का रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा द्वारा गत् दिनों जिले के राजस्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर प्रभावित व्यक्तियों के मदद एवं बचाव हेतु तत्काल उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हंै। श्री शर्मा ने राजस्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरे समय मुस्तैद रहकर बाढ़-आपदा एवं इस दौरान दैवीय विपत्ति एवं प्राकृतिक आपदा से संबंधित किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत एवं बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के द्वारा पूरे समय क्रियाशील होकर इस दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने पुख्ता उपाय सुनिश्चित किए गए है। इसके साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा 24 घण्टे स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 03:44:24
Privacy-Data & cookie usage: