प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-26 | 11:51h
update
2023-06-26 | 11:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर 26 जून 2023: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 06 जुलाई रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित की गई है। ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 07, 08 एवं 09 जुलाई तथा प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 16 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को लिंक 

https//eklavya.cg.nic/PRSMS/Student-Admission-Detail

पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देष्य नक्सल प्रभावित घोषित जिले एवं आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय, अषासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट षिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विषेष कोचिंग के माध्यम से सक्षम बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 09 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 121 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट

www.tribal.cg.gov.in

में अवलोकन कर सकते हैं ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 18:16:43
Privacy-Data & cookie usage: