कलेक्टर ने स्कूलों में पहुंचकर की साफ-सफाई…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-24 | 14:35h
update
2023-06-24 | 14:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने स्कूलों में पहुंचकर की साफ-सफाई…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 24 जून 2023कलेक्टर श्री डोमन सिंह के आव्हान पर शाला प्रवेशोत्सव के पहले जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता महाभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोनी, शासकीय सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजनांदगांव में आयोजित स्वच्छता महाभियान में शामिल हुए। स्कूलों के स्वच्छता महाभियान में 24 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई ऐसी बात जो एकदम से बदलाव ला दे, तो यह शैक्षणिक परिसर है और हमारी शिक्षा है। जिसके माध्यम से हम अपना जीवन बदल सकते हैं। गरीब एवं जरूरतमंद तथा सभी के लिए शिक्षा जीवन में आगे बढऩे के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब सभी ग्रामवासी मिलकर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, तो इसके माध्यम से स्कूल के प्रति लगाव की भावना उत्पन्न हुई है। बच्चों के लिए यह एक संदेश है कि उन्हें पढ़ाई के लिए एक अच्छा स्वच्छ माहौल मिले और हमारी उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि 26 जून को शाला प्रवेशोत्सव को त्यौहार के रूप में मनाएं और रंगोली बनाएं तथा सजावट करें।

Advertisement

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि जिले में जनसहभागिता से स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी का अभियान चलाया गया। वही तालाबों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके बहुत अच्छे परिणाम रहे। वही जिले में निजी स्कूलों की तर्ज पर समर कैम्प का आयोजन किया गया। समाज को स्कूल तक लेकर आना जुड़ाव का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। यह हमारे गांव का स्कूल है, ऐसा कनेक्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी एक व्यक्ति अकेले कार्य नहीं कर सकता। एक दूसरे के साथ मिलकर सहयोग से टीम वर्क में कार्य करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से स्वच्छता महाभियान के बाद बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे और उनमें एक सकरात्मकता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इतिहास पढऩे के साथ ही जरूरी है, इतिहास लिखना। हम ऐसा कार्य करें जो आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोनी, शासकीय सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजनांदगांव में आयोजित स्वच्छता महाभियान का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं स्कूलों में साफ-सफाई की। स्कूलों के विभिन्न कमरे, स्टाफ रूम, शौचालय, परिसर, मध्यान्ह भोजन कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह ने कहा कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 1336 स्कूलों में स्वच्छता महाभियान चलाया गया है। इसमें शिक्षकों के साथ ही ग्रामवासियों की सहभागिता रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय को सभी मिलकर साफ-सफाई कर रहे हैं। ताकि बच्चे जब यहां पहुंचे तो उन्हें घर की तरह माहौल मिले। देश के नौनिहाल सफलता की दिशा में आगे बढ़ें, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार कलेक्टर की मंशा के अनुरूप विद्यालयों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन किया जा रहा है। समाज को विद्यालय के निकट लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सरपंच, शाला विकास समिति, एनसीसी के बच्चों, ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री आदर्श वासनिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री वायडी साहू, बीआरसी राजनांदगांव श्री भगत ठाकुर, प्राचार्य श्री हेमलाल देशलहरे, सरपंच श्रीमती पुनिता साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 03:18:50
Privacy-Data & cookie usage: