न्यायालयीन कर्मचारियों अधिकारियों के नये आवासीय परिसर का मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की दी शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-24 | 13:31h
update
2023-06-24 | 13:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
न्यायालयीन कर्मचारियों अधिकारियों के नये आवासीय परिसर का मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की दी शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा, 24 जून 2023आज मुख्यालय के चितालंका ग्राम में नवनिर्मित न्यायालयीन कर्मचारियों अधिकारियों के आवासीय परिसर का उद्घाटन छ.ग उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, सहित जिला सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, सहित रजिस्ट्रार जनरल श्री अंरविद वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट बार एसोसिएशन श्री गिरिश ठाकुर, सिविल जज ज्योति ध्रुव सहित अन्य न्यायाधीश एवं अधिवक्ता गण उपस्थित थे।\

Advertisement

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने न्यायालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नये आवास के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दन्तेवाड़ा के न्यायालयीन परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है अतः वे जब तक इन आवासों में निवासरत रहें तब तक वे अपने न्यायालयीन कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए इसे स्वयं के निवास के समान रखरखाव देख-रेख अवश्य करें। क्षेत्र की भौगोलिक विशेषता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा वे पहली बार इस क्षेत्र में आए है और यहां के लोगों के रहन-सहन और सादगी ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। यहां के हरियाली से परिपूर्ण भू-भाग देखना वास्तव में सुखद अनुभव रहा। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री व्यास ने भी अपने उद्बोधन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुरैशी ने जिला का संक्षिप्त परिचय देते हुए जिला न्यायालय द्वारा किये गए न्यायालयीन कार्यों के संबंध में न्यायमूर्ति को अवगत कराया साथ ही इस क्षेत्र में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि न्यायालयीन कर्मचारियों अधिकारियों के इस 7 करोड़ की लागत से बने नये आवासीय परिसर में जी टाइप के 2 एस टाइप के 42 एवं आई टाइप के 32 आवास निर्माण किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में मुख्य न्यायाधीश के द्वारा नवनिर्मित आवास में निवास करने वाले परिवारों को आवास की चाबियां सौंपी गई। साथ ही उन्होंने आवास परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया। इसके अलावा पूरे न्यायालयीन स्टाफ द्वारा मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:59:24
Privacy-Data & cookie usage: