मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 23 जोड़े…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-24 | 14:27h
update
2023-06-24 | 14:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 23 जोड़े…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 24 जून 2023मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सतनाम भवन राजनांदगांव में आयोजित सामूहिक विवाह में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें 19 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ, वहीं 4 जोड़ों का बौद्ध रीति से विवाह हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला सहित अन्य अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। योजनांतर्गत अतिथियों द्वारा वर-वधुओं को चेक एवं उपहार सामग्री दी गई। विवाह स्थल में ही मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत सभी 23 जोड़े का आवश्यक दस्तावेज लेकर विवाह पंजीयन का कार्य किया गया।

Advertisement

विवाह समारोह में अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों ने बारात में शामिल होकर खूब आनंद लिया। बारात ठाकुर प्यारेलाल चौक से सतनाम भवन तक आयी। बारात में सभी खुशी से झूम उठे एवं फटाखे भी फोड़े। ठाकुर प्यारेलाल चौक में स्थित मंदिर में सभी दूल्हों ने भगवान से आशीर्वाद लिया। कन्याओं को तैयार करने हेतु अलीशा ब्यूटी पार्लर द्वारा नि:शुल्क सेवा दी गई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं परिजनों के लिए नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री एनएस रावटे, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, नायब तहसीलदार सुश्री देविका, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सीके लाड़े, सभापति स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति श्रीमती खिलेश्वरी साहू, पार्षद श्रीमती पिंकी साहू एवं श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती सुलोचना एवं श्रीमती सरिता सिंह सहित अन्य अतिथि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, परिजन, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजक परियोजना अधिकारी राजनांदगांव शहर सुश्री रीना ठाकुर एवं परियोजना अधिकारी राजनांदगांव ग्रामीण 1 श्री पीआर खुटेल रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आस्था शर्मा ने किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 18:07:30
Privacy-Data & cookie usage: