राशिफल 23 जून 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-23 | 04:31h
update
2023-06-23 | 04:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 23 जून 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news    

मेष राशि (Aries)

चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे स्टूडेंट्स को पढाई में टिचर से सहयोग मिलेगा. वर्कस्पेस पर ऑफिशियली वर्क में टेक्नोलॉजी का प्रयोग बखूबी कर रहे हैं, इसे ऐसे ही बनाए रखना है. बिजनेसमैन को बिज़नेस की प्रगति के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग करनी होगी, जिससे वह अच्छे अवसर मिलने पर निवेश कर सके. जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को स्टडी के दौरान कठिन चुनौतियां मिल सकती है, जिसे वह अपनी मेहनत और सूझबूझ से पार करने में सफल रहेंगे. परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा. बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा. “दोस्तों याद रखना जीवन में आगे बढ़ना है, तो खर्चों को कम और बचत को बढ़ाना है.”कब्ज से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें, समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेना लाभदायक होगा.

लकी कलर- ब्लू,नं-3

 

वृषभ राशि (Tauras)

चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक रिशतो को ठिक करें. वर्कस्पेस पर सीनियर्स द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. बिज़नेस को लेकर कुछ चिंताजनक स्थितियां हो सकती हैं इसलिए बिज़नेस के मामले में हर कदम सोच समझ कर उठाएं. जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. “परेशानियों से लड़कर जीत हासिल करना ही तो असली सफलता है.“ परिवार की सुख-शांति के लिए गरीब महिला को मीठी चीजों का दान करने से लाभ होगा, मीठे के तौर पर आप शक्कर भी दान कर सकते हैं. बहुत अधिक स्पीड में वाहन न चलाएं, इसके साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी रखें दुर्घटना होने की आशंका है.

लकी कलर- ब्राउन,नं-1

 

मिथुन राशि (Gemini)

चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई के व्यवहार व आचरण पर नजर रखें. वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. बिजनेसमैन पैसे के मामलें सोच-समझकर फैसले लें तो फायदा भी हो सकता है, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को दूसरों से बात करते समय अपने रूखे व्यवहार पर संयम बनाकर रखना होगा, उन्हें सकारात्मक और मीठा बोलने का प्रयास करना होगा. लाइफ पार्टनर और फ्रेंड्स के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. वर्तमान समय में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें.

लकी कलर- रेड,नं-8

 

कर्क राशि (Cancer)

चन्द्रमा दुसरे हाउस में रहेगे जिससे किसी भी जगह पैसा निवेश करते समय सावधानी बरतें. वज्र योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप द्वारा च्तमेमदज की गई प्रेजेंटेशन एंड वर्क से बॉस प्रसन्न होकर उसकी तारीफ करते नजर आएंगे. बिज़नेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे. आप से कम्पटीशन करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे. स्टूडेंट्स को होम वर्क अधिक मिल सकता है, जिसे पूरा करने में सारा दिन बीत सकता है. परिवार का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें. सेहत के मामले में गलत खान-पान शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ेगी, लगातार बढ़ती एसिडिटी अल्सर का रूप भी ले सकती है.

Advertisement

लकी कलर- सिल्वर,नं-4

 

सिंह राशि (Leo)

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन विचलित व अशांत रहेगा. ऑफिशियली पेंडिंग वर्क्स को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें. वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन को कहीं से धन प्राप्ति होने के अवसर बनेंगे, जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखाई देगा. स्पोर्ट्स पर्सन की मानसिक स्थितियां बहुत कूल रहने वाली है, वह जो भी काम करेंगे प्रसन्नता के साथ करते नजर आएंगे. समाजिक स्तर पर आपके कार्य ही आपके लिए आगे के रास्ते बनाते चलेंगे. फैमिली के साथ किसी गंभीर बात पर चर्चा हो सकती है. मन थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए बेहतर होगा की कुछ समय भगवत भजन में ध्यान लगाए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है.

लकी कलर- मैरून, नं-5

 

कन्या राशि (Virgo)

चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेगे जिससे नए सम्पर्क से बिजनस में विस्तार होगा. वर्कस्पेस पर किसी पुरानी योजना के विषय में दोबारा विचार करना पड़ सकता है, पुरानी योजनाओं पर समय और माहौल को देखते हुए कुछ अपडेट रहना होगा. बिज़नेस में वर्क पेंडेंसी को लेकर बिजनेसमैन की व्यस्तता और चिंता दोनों ही बढ़ने वाली है. चिंता के कारण आपका सारा दिन मूड ऑफ रह सकता है. नई जनरेशन किसी भी काम और व्यक्ति की समीक्षा करने से बचें, गलत आकलन करने से आपके व्यक्तित्व के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. मैरिड लाइफ के मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करनी होगी, आपके एक छोटे से प्रयास घरेलू जीवन भी अच्छा हो सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो कान में दर्द होने की आशंका है इस ओर सचेत रहें. “सुबह जल्दी बिस्तर से उठ जाना मनुष्य को स्वस्थ्य, धनवान और बुद्धिमान बनाता है.”

लकी कलर- पर्पल,नं-2

 

तुला राशि (Libra)

चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी को निभाऐ. वर्कस्पेस पर आपके कार्य को पूर्ण करने में को वर्कर्स का भी व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा. काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें. वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन अपने दिमाग का पूरी तरह से इस्तेमाल करें, बिज़नेस की वृद्धि के लिए नई-नई प्लानिंग बनाने और उन पर चलने का अवसर मिलेगा. गवर्नमेंट जॉब की चाह रखने वाले जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनको स्टडी में कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए. परिवार में यदि आप बड़े है तो आपको अपना बड़प्पन दिखाना चाहिए, भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें. सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा.

लकी कलर- ग्रीन,नं-9

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे जॉब में नए व अच्छे परिवर्तन से तरक्की होगी. वर्कस्पेस पर महिला सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है, यदि आपसे कोई मदद की उम्मीद करता है तो उसे निराश न करें. पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं, उन्हें व्यापारिक मामलों को लेकर पार्टनर से मीटिंग करनी चाहिए. यदि आप पार्टनरशिप में नया बिजनस को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करें. स्टूडेंट्स छुट्टी के दिन सिर्फ मौज-मस्ती ही नहीं पढ़ाई भी करनी है, इसलिए युवाओं को पढ़ाई और मस्ती दोनों के लिए टाइम डिवीज़न कर लेना चाहिए. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आपको जरूर शामिल होना चाहिए. सेहत को लेकर यदि परेशानी है तो उसे हल्के में न लें, डॉक्टर से परामर्श करके बीमारी का इलाज करें.

लकी कलर- येलो,नं-8

धनु राशि (Sagittarius)

चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे कर्म से भाग्य आपका साथ देगा. वर्कस्पेस पर को वर्कर्स के साथ विवाद होने की आशंका है, इसलिए छोटी-छोटी बात को लेकर टिप्पणी देने की कोशिश न करें. बिज़नेस के लिए लिया गया पुराना लोन परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए अच्छा होगा कि उस लोन को कम्पलीट करने की प्लानिंग करें. स्पोर्ट्स पर्सन का आलस्य ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए उन्हें आलस्य से बचना होगा. आपका व्यवहार में चिड़चिड़ाहट अपनों को परेशान कर सकता है. परिवार में शादी योग्य युवक-युवती लोगों की बात जोर पकड़ सकती है, अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद ही विवाह के लिए हां कहें. स्वास्थ्य में हल्का व सुपाच्य भोजन ही खाए अन्यथा अपच जैसी स्थिति हो सकती है.

लकी कलर- वाइट,नं-4

मकर राशि (Capricorn)

चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है. वर्कस्पेस पर प्रोफेशनल तरीके से चीजों को Plan करना होगा. स्वभाव में आलस्य बिल्कुल न आने दें, जी-तोड़ मेहनत के साथ अपने पेंडिंग वर्क्स को खत्म करना होगा. बिजनेसमैन मार्किट में वाकपटु लोगों से बहुत सावधान रहें, वरना वह आपको ठग सकते हैं. नई जनरेशन को दूसरों के व्यक्तित्व की समीक्षा करने के बजाय खुद के व्यक्तित्व पर नजर डालनी होगी, और उन कमियों को दूर करने का प्रयास करना होगा. काम से कुछ समय निकालकर बच्चों की पढ़ाई पर भी कुछ ध्यान देना होगा, वरना वह बिगड़ सकते हैं. सेहत के मामले में स्कीन और बालों से संबंधित समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे,डॉक्टर या ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद से इसका उपचार खोजना चाहिए.

लकी कलर- रेड,नं-1

कुंभ राशि (Aquarius)

चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे बिजनस में नए प्रोडक्ट की लोचिग से मुनाफा होगा. वर्कस्पेस पर आपके काम करने के तरीके से सीनियर एंड बॉस प्रसन्न होकर आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे जिससे आप फुले नहीं समाएंगे. वज्र योग के बनने से रिटेल बिजनेसमैन छोटी-छोटी डील तय करके बड़ा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे, मन प्रसन्न होने से घरवालों को भी समय देते नजर आएंगे. स्पोर्ट्स पर्सन को हर संभव प्रयास करके विवादास्पद स्थिति से बचने की कोशिश करनी है, दूसरों के बहकावे में न आने से भी बचना होगा. वर्किंग वुमन को घर की साफ-सफाई के अलावा घर की साज-सज्जा पर भी ध्यान देना होगा, लाइफ पार्टनर के साथ को वर्कर्स या बॉस डिनर पर आ सकते हैं. सीढ़ी या ऊंचाई के स्थान पर कोई काम करते समय अलर्ट रहने की जरूरत है, ऊंचाई से गिर कर चोट चपेट लगने की आशंका है.

लकी कलर- ब्राउन,नं-7

मीन राशि (Pisces)

चन्द्रमा छठे हाउस में रहेगे जिससे दुशमन की दुशमनी से छुटकारा मिलेगा. वर्कस्पेस पर आपको अपने कार्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बनाएं रखनी होगी, तब ही आप अपने फिल्ड में टॉप कर पाएंगे. बिजनेसमैन के लिए तनावपूर्ण हो सकता है, व्यापारिक समस्याओं के कारण मूड ऑफ रह सकता है. धैर्यपूर्वक आप अपने कार्य करें. जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने डे की स्टार्टिंग अपने इष्ट की आराधना से करे, मंदिर जाकर देवी-देवता के दर्शन करके उन्हें मीठे का भोग लगाए. जितना हो सके अपने प्रयासों के जरिए परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें. पॉलिटिशियन जनता से किसी प्रकार का झुठा वादा न करें. अन्यथा उल्टा पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है, पैरों में दर्द भी रहने की आशंका है.

लकी कलर- स्काई ब्लू,नं-3

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 13:19:26
Privacy-Data & cookie usage: