राशिफल 22 जून 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-22 | 05:42h
update
2023-06-22 | 05:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 22 जून 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries), 21 मार्च 19 अप्रैल

आज सेहत अच्छी रहेगी, विस्डम बढ़ेगी, दूसरों को सही दिशा दिखाएंगे. वर्कप्लेस पर हार्ड वर्क करना पड़ेगा किंतु परिणाम भी मनचाहे मिलेंगे. पर्सनल लाइफ में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है, जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें. आज मेडिटेशन ज़रूर करें.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल 20 मई

आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएंगे, एनर्जी लेवल में गिरावट आ सकती है, प्रॉपर रेस्ट लें और स्लीपिंग पैटर्न सुधारें. ऑफिस में सफलता मिलेगी, कठिन कार्य आसानी पूरे होंगे. आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. पर्सनल लाइफ में ग्रह कलेश से दूर रहें. परिवार की सहमति के बिना कोई निर्णय ना लें.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई 20 जून

आज हड़बड़ी में कोई कार्य ना करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है. ऑफिस में चैलेंजेस आएंगे परंतु आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे. पर्सनल लाइफ में किसी पर भी आँखें मूंदकर विश्वास ना करें. अपने प्लांस को सीक्रेट रखें.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer), 21 जून 22 जुलाई

आज डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी, फ्यूचर प्लांस के लिए दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में कोई बड़ी अचीवमेंट होगी, जल्द ही सेलिब्रेट करेंगे. पर्सनल लाइफ में ईश्वर पर पूरा विश्वास रखने की आवश्यकता है. जल्द ही परिस्थिति बेहतर बनेगी.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई 22 अगस्त

आज आपके मन में स्नेह की भावना रहेगी. दान पुण्य में मन लगेगा. ऑफिस में मल्टिपल टारगेट्स पूरे करने पड़ेंगे, स्ट्रेस हो सकता है, थोड़ा धैर्य रखें. पर्सनल लाइफ में किसी बुरी खबर के कारण मन उदास रहेगा, खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त 22 सितंबर

आज आलस का त्याग करने की अवश्यकता है, जीवन में आए हुए अवसरों को पहचानें. ऑफिस में सफलता मिलेगी, पूरे कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ें, छोटे छोटे चैलेंजेस से घबराएं नहीं. पर्सनल लाइफ में आपके विनम्र व्यवहार की सराहना होगी, बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर 22 अक्टूबर

आज सेहत का ध्यान रखें, किसी से मन मुटाव के कारण तनाव हो सकता है, आज अपने पासवर्ड्स और सीक्रेट्स किसी से शेयर ना करें. ऑफिस में चैलेंजेस आएंगे परंतु सूझ बूझ के प्रयोग से बेहतर परिस्थिति बनेगी, आगे जाकर सफलता प्राप्त होगी. पर्सनल लाइफ में किसी अपने के द्वारा नए अवसर मिलेंगे. रिश्तों में मधुरता आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर 21 नवंबर

आज कंदीं आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी, आरामदायक दिन रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा. ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, मान सम्मान भी बढ़ेगा. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, आज मनोकामना पूरी होने की पूरी संभावना है.

धनु राशि (Sagittarius), 22 नवंबर 21 दिसंबर

आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. सूर्य भगवान की कृपा बरसेगी. कम मेहनत में ज़्यादा सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. फ्यूचर प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है. आज पीले रंग का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें.

मकर राशि (Capricorn), 22 दिसंबर 19 जनवरी

आज सेहत अच्छी रहेगी, महिलाओं को धन लाभ होगा. बहुत जल्द एक अच्छी खबर मिलेगी. वर्कप्लेस में प्रेशर के चलते थकावट महसूस करेंगे, काम को डिवाइड करें. पर्सनल लाइफ में बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. आज वाणी में विनम्रता बनाए रखें.

कुंभ राशि (Aquarius), 20 जनवरी 18 फरवरी

आज सेहत में सुधार आएगा लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. हेल्दी रूटीन फॉलो करें. वर्कलाइफ में दूसरों के सुख सुविधाओं से ईर्ष्या ना करें, अपनी अचीवमेंट्स की वैल्यू समझें. पर्सनल लाइफ में नए लोगों से मुलाकात होगी, जीवन में नए अवसर मिलेंगे.

मीन राशि (Pisces), 19 फरवरी 20 मार्च

आज सेहत में उतार चढ़ाव आएंगे, किसी के बहकावे में ना आएं, मेडीटेशन ज़रूर करें. ऑफिस में किसी को राय देने से पहले ठीक से सोच समझ लें. पर्सनल लाइफ में सतर्क रहें, किसी को अपशब्द ना बोलें, किसी प्रकार का शॉर्ट कट ना लें. आज पक्षियों को दाना डालने से लाभ होगा.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:20:40
Privacy-Data & cookie usage: