हमारे शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने में सहायता करता है योग- कलेक्टर

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-21 | 09:29h
update
2023-06-21 | 09:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हमारे शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने में सहायता करता है योग- कलेक्टर

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 21 जून 2023: इंडोर स्टेडियम में 500 लोगों ने किया सामूहिक योग का प्रदर्शन

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार एवं जनप्रतिनिधियों ने माँ दंतेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष श्री शिव दयाल नागेश, जिला पंचायत सदस्य श्री रामू राम नेताम, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

जिले से योग चिकित्सक डॉ. संतोष बर्मन आयुष विभाग एवं योग प्रशिक्षको के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। सामूहिक योग कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास एवं प्राणायाम किया गया। कार्यक्रम में नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। योग की आसान संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व भी जाना। योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग से नई शक्ति का संचार होता है। जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है। अब नई पीढ़ी भी योग से जुड़े रहे है। और बड़े उत्साह से योग सीख रहे हैं। उपस्थित सभी लोगों ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में अपने दैनिक दिनचर्या में योग क्रिया को अनिवार्य क्रिया के रूप सम्मिलित करने संकल्प लिया।

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी न किसी रूप में योग करना चाहिए। योग के फायदे की वजह से इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पहचान मिली है। कई तरह के रोगों को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में प्रतिदिन योग, व्यायाम के लिए 1 घंटा अवश्य निकालें। इसी प्रकार यदि हम योग करें ध्यान व प्राणायाम को अपने नियमित दिनचर्या में सम्मिलित कर लें तो हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रखने व मन को मस्त रखने में सहायता करेगा। योग अभ्यास के साथ ही संतुलित पौष्टिक आहार का भी सेवन करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य‘‘ थीम रखा गया हैं। दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:34:13
Privacy-Data & cookie usage: