आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-21 | 14:25h
update
2023-06-21 | 14:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दुर्ग 21 जून 2023:   बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा जेवरा केन्द्र क्रं. 2 एवं रसमड़ा केन्द्र क्रं. 5 में आंगनबाड़ी सहायिका 4 पद भती हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर 6 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। 14 जून 2023 को मूल्यांकन समिति की प्रथम बैठक आहुत हुई। समिति द्वारा भर्ती किए जाने हेतु अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यालय परिसर में निर्धारित थान पर चस्पा किया गया है। 

परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार यदि उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता व प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य में दिनांक 29 जून 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय-सीमा के पशचात् कोई भी दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 12:30:19
Privacy-Data & cookie usage: