अगले दो दिन में हो सकती हैं राज्य में मानसून की एंट्री…ऑरेंज अलर्ट जारी..

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-20 | 05:36h
update
2023-06-20 | 05:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अगले दो दिन में हो सकती हैं राज्य में मानसून की एंट्री…ऑरेंज अलर्ट जारी..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। ऑरेंज अलर्ट छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 48 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को प्रदेश (Chhattisgarh) में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा, यहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री रहा। जांजगीर में 44.4 डिग्री, बलौदाबाजार में 44.2 डिग्री, मुंगेली में 44.1 डिग्री, बिलासपुर में 43.6 डिग्री, दुर्ग जिले का तापमान 43.4 डिग्री, महासमुंद में 42.5 डिग्री , रायपुर में 42.4 डिग्री, जशपुर में 42.4, कोरबा में 42.3, बलरामपुर में 42 और कोरिया में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

जानें कब होगी मानसून की एंट्री

प्रदेश (Chhattisgarh) में अधिकतम तापमान में अगले दो दिन खास बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने के संकेत हैं। यहां रात में अपेक्षाकृत अधिक गर्म होगी। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 14:06:27
Privacy-Data & cookie usage: