खेती-किसानी के मौसम को देखते हुए वर्मी खाद उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-17 | 15:41h
update
2023-06-17 | 15:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खेती-किसानी के मौसम को देखते हुए वर्मी खाद उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 17 जून 2023कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट शक्ति कक्ष में शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामों के विकास हेतु महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत ग्रामों में गौठान स्थापित किया गए है। इस योजना से गरीब एवं जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। शासन द्वारा परंपरागत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोबर खरीदी एवं गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं गोमूत्र से जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र बनाया जा रहा है। 

Advertisement

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करना शासन की विशेष प्राथमिकता वाली कार्य है। इस पर कृषि विभाग एवं जनपद सीईओ को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी एवं छाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं रखरखाव की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां वर्मी टांका एवं शेड निर्माण हो चुका है वहां गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जिले के कोई भी गौठान गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से वचिंत नहीं होना चाहिए। जिन किसानों ने वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए पर्ची कटा लिया है उनसे संपर्क कर वर्मी का उठाव किया जाए। खेती-किसानी के मौसम को देखते हुए वर्मी खाद उठाव में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आने वाले बुधवार को गौठान में अभियान चलाकर किसानों से पर्ची काटकर वर्मी उठाव कराने कहा। इसके संबंध में गांवों में मुनादी कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौमूत्र की खरीदी एवं उससे बनने वाले कीटनाशक ब्रम्हास्त्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रम्हास्त्र को सभी शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में उपयोग के लिए खरीदने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने नेपीयर घास के संबंध में लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने चारागाहों में समय पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेपियर घास की सुरक्षा के संबंध में कृषि विभाग को महिलाओं समूहों को प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी उत्पादन एवं बिक्री के ऑनलाईन एन्ट्री में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। यदि कोई लापरवाही करता है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री राजेश शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सोनी, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, पशुधन विभाग से श्रीमती ममता मेश्राम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 17:39:19
Privacy-Data & cookie usage: