स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी : 21 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित – www.khabarwala.news

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी : 21 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-16 | 09:43h
update
2023-06-16 | 09:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी : 21 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी : 21 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में संचालित होने वाले नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के बाद पद और विषयवार पात्र-अपात्र सूची तैयार की गई है, जिसका दावा आपत्ति संबंधित अभ्यर्थी पत्र दस्तावेज के साथ आगामी 21 जून 2023 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। 21 जून 2023 के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पत्र-अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पद और विषयवार पात्र-अपात्र की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है। यह सूची जिला ”सारंगढ़ बिलाईगढ़ डिस्ट्रिक्ट” के फेसबुक पेज और ”सारंगढ़ बिलाईगढ़ पीआरओ” के फेसबुक आईडी पर उपलब्ध है। इसके अलावा वेबसाईट डीपीआरसीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन में जिले के समाचार कॉलम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के इस समाचार के साथ पीडीएफ फाइल अपलोड है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.04.2025 - 15:09:52
Privacy-Data & cookie usage: