विधानसभा निर्वाचन 2023 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता हेतु कार्यक्रम निर्धारित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-15 | 10:38h
update
2023-06-15 | 10:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधानसभा निर्वाचन 2023 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता हेतु कार्यक्रम निर्धारित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर, 15 जून 2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में संपन्न कराया जाना है। इसके लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर सर्वे एवं सत्यापन कार्य कराया जाएगा। इसकी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह 24 जून 2023 से 24 जूलाई 2023 तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुर्नव्यस्थापन, मतदाता सूची, ईपीक में विसंगतियों को दूर करना, सूची में धुंधले, खराब गुणवत्ता विशिष्टाओं और गैर मानवीय छवीयों वाले फोटो को बदलकर अच्छी गुणवत्ता वाले फोटो को सुनिश्चित करने वाली छवी गुणवत्ता में सुधार, जहाँ आवश्यक हो, मतदान केन्द्रों के अनुभागों, भागों की पुनर्रचना और अनुभागों, भागों की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना तथा मतदान केन्द्रो की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कंट्रोल टेबल का अद्यतीकरण शामिल हैं। इसी तरह 25 जूलाई 2023 से 31 जूलाई 2023 तक प्रारूप 1 से 8 की तैयारी, अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में पूरक एवं एकीकृत ड्राफट सूची तैयार की जाएगी।

इसी तरह निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार पुनरीक्षण गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत् 2 अगस्त 2023 को एकीकृत ड्राफट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की समयावधि निर्धारित की गई हैं। इसी तरह 12 अगस्त 2023, 13 अगस्त 2023 तथा 19 अगस्त 2023 और 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर 2023 को दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 29 सितंबर 2023 को मतदाता सूची में की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त करना, डाटाबेस को अद्यतन करना और पूरक सूची का मुद्रण कराया जाएगा। 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 17:17:31
Privacy-Data & cookie usage: