प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-14 | 05:23h
update
2023-06-14 | 05:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है…

raipur@khabarwala.news

रायपुर. CG Monsoon Update: मानसून धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके पहले अलग-अलग सिस्टम से बारिश हो रही है। (CG Weather Update) बिलासपुर संभाग के सक्ती में पारा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस पूरे इलाके में लू जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के कई (monsoon forecast cg) जिलों मे दोपहर के बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। (Weather Update) मौसम विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि मानसून 15 जून तक बस्तर पहुंच जाएगा।

Advertisement

हवा की दिशा दक्षिण- पश्चिम हो चुकी है। इसके अलावा हवा में नमी भी 50 फीसदी तक हो गई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बना हुआ है सिस्टम, जिससे आ रही है नमी

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे बिहार से होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

अभी यहां तक पहुंचा है मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ और भाग, कोंकण तमिलनाडु के शेष भाग, आंध्रप्रदेश के कुछ और भाग, उत्तर पश्चिम बंगाल खाड़ी के कुछ भाग, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग, पश्चिम बंगाल के अधिकांश भाग, सिक्किम और बिहार के कुछ भाग तक सोमवार तक पहुंच चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, कोप्पल, पुट्टपर्थी, श्रीहरिकोटा, मालदा, फारबिसगंज है।

यहां लू की चेतावनी

प्रदेश के जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, बलौदाबाज़ार व रायपुर जिलों के एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सक्ती तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री डूमरबहार (जशपुर) में दर्ज किया गया। प्रदेश के मध्य और उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 12:30:46
Privacy-Data & cookie usage: