मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-14 | 11:39h
update
2023-06-14 | 11:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 14 जून 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र और अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 16:39:33
Privacy-Data & cookie usage: