सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह उपभोक्ताओं को दिया वर्मी कम्पोस्ट बैग का विकल्प…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-14 | 13:48h
update
2023-06-14 | 13:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह उपभोक्ताओं को दिया वर्मी कम्पोस्ट बैग का विकल्प…

raipur@khabarwala.news

महासमुंद 14 जून 2023: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के चलते महासमुंद जिले की ग्रामीण महिलाओं को नया रोजगार मिल रहा है। जिले की गौठान बिरकोनी में रीपा अंतर्गत मानक रूप वर्मी कम्पोस्ट बैग बनाने का उद्यम स्थापित किया गया है। इस उद्यम मशीन की कीमत ज्यादा भी नहीं है और यह समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने में काफी मददगार हो रहा है। इस रोजगार से जुड़े समूह की महिलाएं अब अमानक प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए वैकल्पिक उत्पाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट रखने बनाये गये बैग, थैले, कागज के लिफाफे और दूसरे सामान बनाने की ओर भी अग्रसर हो रही है। इसी तर्ज पर महिला समूह अमानक प्लास्टिक पर असरदार तरीके से बैन लगाने के लिए सस्ते दरों पर वैकल्पिक सामग्रियां उपलब्ध करा रही है। बिरकोनी की ग्रामीण महिलाएं सिरपुर वर्मी कम्पोस्ट नाम से बैग निर्मित कर रही हैं। वर्मी कम्पोस्ट सिरपुर ब्रांड से विक्रय हो रहा है।

Advertisement

राज्य सरकार द्वारा भी नो प्लास्टिक मुहिम के तहत इस बार रीपा के तहत महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने की जो कार्ययोजना बनायी है, उसके तहत बिरकोनी की राम जानकी स्व सहायता महिला समूह द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट बैग एवं अन्य पैकिंग सामग्री, जरूरत अनुसार गौठानों में और सी-मार्ट में उपलब्ध हो रहे हैं। राम जानकी स्व-सहायता समूह बिरकोनी की श्रीमती रेखा नागपुरे ने बताया कि अब तक उन्हांने 5 हजार वर्मी कम्पोस्ट बैग जिले की गौठानों में मांग अनुसार मुहैय्या कराया है। उन्हें और भी ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं।

हाल ही में बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट बैग से उन्हें 47 हजार रुपए की आय हुई है। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि यह बैग मानक अनुरूप और काफी हल्के और मजबूत होने के कारण लाने ले जाने में आसान है। इस कारण इसकी मांग ज्यादा है। रीपा में हमें यह मशीन उपलब्ध कराई गई है। कच्चा माल भी मुहैय्या कराया गया है। इसके अलावा और भी आप मूलक गतिविधियां समूह की महिलाओं द्वारा की जाती है। जिला प्रशासन का सहयोग पूरा मिलता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 19:37:32
Privacy-Data & cookie usage: