विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-13 | 15:43h
update
2023-06-13 | 15:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दुर्ग 13 जून 2023: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग श्रीमती नीता यादव के विशेष मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री आशीष डहरिया के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के पैरालीगल वालिन्टियर्स के द्वारा 12 जून 2023 को विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों यथा सामाजिक स्थल, दुकानों व ऐसे संस्थान जहां अल्पव्यस्क बच्चों से काम लिया जा रहा है, में जाकर दुकान संचालकों व फैक्ट्री संचालकों से बालश्रम नहीं करवाने के संबंध में वचन पत्र भरवाया गया। संविधान में बच्चों को प्राप्त अधिकारों तथा बालश्रम निषेध संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेने से मना किया गया। साथ ही बालश्रम के संबंध में चेतावनी संबंधी पॉम्प्लेट्स भी वितरित किये गए तथा संविधान में उल्लेखित अनुच्छेद 23 व अनुच्छेद 24 में वर्णित बालश्रम प्रतिषेध तथा बलात्श्रम प्रतिबंध व बच्चों के लिये आवश्यक शिक्षा के मौलिक अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और कही भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लिया जाता दिखाई देने पर नजदीकी पूलिस थाने से सूचित करनूे हेतु प्रतिबद्ध किया गया। बालकों के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य शासन के सहयोग व समन्वय से बुलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 02:08:47
Privacy-Data & cookie usage: