विधायक यशोदा वर्मा और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किक मारकर फुटबॉल स्पर्धा का किया शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-13 | 11:16h
update
2023-06-13 | 11:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधायक यशोदा वर्मा और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किक मारकर फुटबॉल स्पर्धा का किया शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

खैरागढ़,13 जून 2023: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन हो रहा हैं। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने फुटबॉल स्पर्धा का शुभारंभ किक मारकर किया।

बच्चों और युवाओं में खेल भावना जागृत करने हो रहे आयोजन में विधायक श्रीमती वर्मा और अन्य अतिथियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और सभी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप पधारे कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ आत्मा वास करती है, इसलिए सभी खेल भावना के साथ खेलें। तीन दिनों तक चलने वाले स्पर्धा में 10 टीम भाग ले रही है। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

’महाअभियान ‘जिओ और जीने दो‘ के तहत हो रहा आयोजन’

संगठन अध्यक्ष राज्य महिला विंग श्रीमती रानी राजलक्ष्मी तिवारी और जिला अध्यक्ष श्रीमती कोयल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में यह फुटबाल स्पर्धा, संगठन के महाअभियान ‘जिओ और जीने दो‘ के तहत किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री भीखम चंद छाजेड़, श्री नीलाम्बर वर्मा, श्री आकाशदीप सिंह, श्री नदीम मेमन सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पाण्डे, एसडीओपी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले, ट्रैफिक डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे, थानेदार श्री राजेश देवदास तथा अन्य उपस्थित रहे। श्री सुशीलकांत पांडे, श्री जमीर कुरैशी, श्री कन्हैया पटेल और श्री तौकीर कुरैशी के द्वारा किया जा रहा है। मीनाक्षी जंघेल, नीता अग्रवाल, रैना सिंह, शिवानी परिहार, अंजू शर्मा, स्मिता चौरे, हेमलता जैन, लक्ष्मी लता जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 08:20:24
Privacy-Data & cookie usage: