केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से रूबरू हुए- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित कहा योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों को भी देवें

– www.khabarwala.news

schedule
2023-06-09 | 14:09h
update
2023-06-09 | 14:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से रूबरू हुए- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित कहा योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों को भी देवें …

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा, 09 जून 2023जिला पंचायत के सभागार में आज केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह रूबरू हुए और लाभान्वित होने के पश्चात उनके जीवन में आये परिवर्तन को जानना चाहा इस मौके पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मंशानुरूप चलाई जा रही समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य हाशिये में रहे समुदायों के जीवन में आर्थिक सामाजिक परिवर्तन लाना रहा है और यह परिवर्तन आज यहां उपस्थित हितग्राहियों द्वारा साझा किए जा रहे विचारों में झलक रहा है। आज इन्हीं योजनाओं के फलस्वरूप स्व सहायता समूह की महिलाएं घर से बाहर निकलकर अपने पैरों में खड़ी हो रही हैं। युवाजन अपना रोजगार-धंधा स्थापित कर रहें है वरिष्ठ नागरिकों एवं निःशक्त जनों को स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। किसानों को कृषक सम्मान निधि के तहत लाभ मिला है। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि अपने साथ-साथ अपने आस पास के अन्य लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें प्रेरित करें। आखिर सभी पक्षों से सक्षम समाज ही समर्थ राष्ट्र का नीव रखता है। इस लक्ष्य को निर्धारित करके हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

Advertisement

इस अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों ने भी अपने विचार खुलकर रखे इनमें ब्लॉक दंतेवाड़ा की स्व सहायता समूह से जुड़ी महिला नितिका ने बताया कि 2015 से पूर्व एक गृहणी के रूप में थी। परंतु स्व सहायता समूह में जुड़ने के पश्चात ऋण के माध्यम से दुकान खोला है जिसके माध्यम से उन्हें 6 हजार की आय हो जाती है। इसी प्रकार मां दंतेश्वरी संगठन की अनिता एवं सविता ने भी समूह के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के निर्माण से उन्हें हो रही आय के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा छिंद के पत्तों से गुलदस्ता निर्माण करने वाली रामवती पोडि़याम ने भी बताया कि इसके जरिये उन्हें 7 से 8 हजार की मासिक आमदनी हो रही है। मौके पर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हितग्राही राधा ठाकुर एवं संजय अग्रवाल ने भी अपनी बीमारियों के निःशुल्क उपचार में आयुष्मान कार्ड की महती भूमिका को साधुवाद दिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही रामवती ने आवास बनने के पश्चात शौचालय नहीं बनाने की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 07:47:12
Privacy-Data & cookie usage: