50 से अधिक महिलाओं का हुआ क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन  

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-05 | 19:38h
update
2023-06-05 | 19:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
50 से अधिक महिलाओं का हुआ क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन  

महिला चेंबर एवं एसोसिएशन ऑफ अपोलो क्लीनिक का संयुक्‍त आयोजन 

रायपुर 05 जून 2023@khabarwala.news. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर की अध्यक्ष  मधु अरोरा ने बताया कि 3 जून 2023 को महिला चेंबर एवं एसोसिएशन ऑफ अपोलो क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. मंजू सिंह और डॉ. अंजना निगम के संरक्षण 50 से अधिक महिलाओं ने  क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन का लाभ उठाया।

मधु अरोरा ने आगे बताया कि महिलाएं परिवार का आधार स्तंभ होती  है। इसलिए जीवन के हर चरण में उनका मजबूत एवं स्वस्थ्य अति आवश्यक है। जीवन के विभिन्न पड़ाव में महिलाओं को बहोत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती। इसी विषय के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि कोई भी बीमारी अगर शुरुआती दौर में पता चल जाए तो उसके ठीक होने की बहुत संभावना होती है।

Advertisement

कार्यक्रम में महिलाओं के क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन के साथ ही डॉक्टरों द्वारा प्रत्येक महिला की जांच की गई और आत्म परीक्षण का प्रशिक्षण भी दिया गया क्योंकि हर एक महिला का स्वस्थ रहना जरूरी परिवार और समाज के लिए आवश्यक है और ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि जो सबका खयाल  रखती हैं उनका खयाल हमें भी रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में 5 महिलाओं को गांठ और कुछ समस्या होने पर उन्हें सोनोग्राफी और मैमोग्राफी की सलाह दी गई, ये सेवाएं  डॉ. मंजू सिंह और डॉ. अंजना निगम द्वारा निःशुल्क दी जाएंगी तथा इलाज में लगने वाला खर्च, अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक श्री जसपाल भामरा जी वहन करेंगे।  मधु अरोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए निदेशक  जसपाल भामरा  , डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अंजना निगम, अपोलो टीम एवं चेम्बर टीम का आभार व्यक्त किये।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.09.2024 - 05:59:37
Privacy-Data & cookie usage: