राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2023-06-01 | 11:31h
update
2023-06-01 | 11:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 01 जून 2023: कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने राजस्व के विभिन्न प्रकरणों और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण में तेजी लाने तथा ई-कोर्ट में अनिवार्य रुप से पंजीयन कराए जाने के निर्दश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर आम जन की मदद करें। बैठक में नक्शा विहीन खसरों की जानकारी लेते हुए नक्शा अद्यतीकरण किए जाने कहा गया । इस दौरान अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, और व्यपवर्तन के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी ली गई।  

Advertisement

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए राजस्व अधिकारी अभी से सभी तैयारियों में लग जाएं। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थों, राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों को कड़ाई से समय सीमा में काम करने निर्देशित करें। इस दौरान राजस्व से संबंधित अपील, पुनरीक्षण, डायवर्सन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, आबादी सर्वे निपटारा, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आबादी पट्टा वितरण, भूमि अर्जन, भूमि आबंटन, जवाब दावा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, एसडीएम बैकुंठपुर श्रीमती अंकिता सोम, एसडीएम सोनहत श्री अमित सिन्हा सभी तहसीलदार तथा राजस्व सम्बन्धी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 18:21:57
Privacy-Data & cookie usage: