सफलता की कहानी : पक्का मकान बनने का सपना पूरा होने पर बहुत खुश हैं मदनलाल

– www.khabarwala.news

schedule
2023-05-29 | 11:48h
update
2023-05-29 | 11:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सफलता की कहानी : पक्का मकान बनने का सपना पूरा होने पर बहुत खुश हैं मदनलाल …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 मई 2023/जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम अंडी निवासी श्री मदन लाल नायक पक्का मकान का सपना पूरा होने पर बहुत खुश हैं। मदन लाल नायक पिता लामू नायक एक गरीब परिवार से हैं, उन्हें जब पता चला की उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में है, तो उनके खुशी का ठिकाना नही रहा, क्योकि इस योजना से उनके पक्का मकान बनाने का सपना जो पूरा होने वाला था। मदन लाल का कहना है कि वे बहुत ही गरीब परिवार से हैं। उनके घर की स्थिति भी खराब थी, सरकार ने उनकी स्थिति को समझा, जिससे पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो पाया। मदन लाल ने आवास के निर्माण कार्य को पूरा कराने में सरकारी सहयोग ने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 11:27:28
Privacy-Data & cookie usage: