कटकोना गौठान में बकरी पालन कर रहा समूह, 67 हजार तक की हुई कमायी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-29 | 11:51h
update
2023-05-29 | 11:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कटकोना गौठान में बकरी पालन कर रहा समूह, 67 हजार तक की हुई कमायी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 29 मई 2023 : विकासखण्ड सोनहत के कटकोना गौठान में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से एक है बकरी पालन। ग्रामीण आजीविका के लिए पशुपालन पारंपरिक व्यवसाय है, जो आज गौठानो में बड़े स्तर पर आय का माध्यम बन गया है। यहां मां गौरी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह से जुड़कर जनवरी 2022 से बकरी पालन का कार्य किया जा रहा है। समूह की सदस्य कीर्तिबृजभान रजवाड़े बताती हैं कि हम पहले ही अपने-अपने घरों में पशुपालन का कार्य करते थे, अब यहां गौठान में बड़े स्तर पर कार्य करने का मौका मिल रहा है और फायदा भी अधिक हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 10 बकरी और 2 बकरे से कार्य प्रारंभ किया गया था। इस कार्य के लिए उन्हें सीआईएफ राशि से 35 हजार रुपए आजीविका संवर्धन हेतु प्रदान किए गए थे। अभी तक समूह के द्वारा कुल 22 बकरे तथा बकरी विक्रय जा चुके हैं, जिससे समूह को कुल 67 हजार रुपए का शुध्द लाभ हुआ। वर्तमान में उनके पास कुल 60 बकरे-बकरी है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 15:36:26
Privacy-Data & cookie usage: