कलेक्टर ने राजनैतिक दलों से मतदान केन्द्र स्तर पर बीएलए नियुक्त कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने किया आग्रह…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-27 | 11:52h
update
2023-05-27 | 11:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने राजनैतिक दलों से मतदान केन्द्र स्तर पर बीएलए नियुक्त कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने किया आग्रह…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 27 मई 2023भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने राजनैतिक दलों से मतदान केन्द्र स्तर पर बीएलए नियुक्त कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं नवविवाहिता वधुओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है। आम नागरिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान केन्द्रों में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही दर्ज है अथवा नहीं।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार बीएलओ द्वारा 25 मई से 23 जून 2023 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा। मतदान केन्द्रों का 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन एवं 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। मतदान सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा एवं 2 से 31 अगस्त 2023 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12 अगस्त, 13 अगस्त, 19 अगस्त एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 16:54:14
Privacy-Data & cookie usage: