वर्मी खाद बनाकर हो रही हैं आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-25 | 13:27h
update
2023-05-25 | 13:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वर्मी खाद बनाकर हो रही हैं आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

मनेंद्रगढ़, 25 मई 2023 : गोधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित गौठान में महिला स्व सहायता समूह अपने आर्थिक स्थिति में बदलाव कर सकारात्मक कहानियां लिख रही हैं।

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बुंदेली के गौठान में रानी कुंडी महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का उत्पादन कर विक्रय किया जा रहा है।

समूह की दीदियों ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनको कई प्रकार से लाभ एवं आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। घर से कभी बाहर ना जाने वाली दीदी आज गौठान से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। समूह की सदस्य बताती हैं कि वर्मी खाद से प्राप्त आय से साप्ताहिक हाट-बाजार, घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई में पैसा का उपयोग किया गया है।

स्व सहायता समूहों द्वारा अब तक कुल 18 हजार 700 किलोग्राम खाद का निर्माण किया गया है जिससे लगभग 1 लाख 87 हज़ार रुपए की राशि का लाभ प्राप्त कर चुकी है। इस स्व-सहायता समूह को चक्रिय निधि 15 हजार रूपये, सामुदायिक निवेश निधि 60 हजार रूपये एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक ऋण प्रदाय किया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 20:38:46
Privacy-Data & cookie usage: