www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
उत्तर बस्तर कांकेर 25 मई 2023 : झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानों एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में हुए शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के नक्सलवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ भी ली गई। अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार ने जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी को शपथ दिलाई।