कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मिलेट्स कैफे सारंगढ़ का शुभारंभ किया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-25 | 14:12h
update
2023-05-25 | 14:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मिलेट्स कैफे सारंगढ़ का शुभारंभ किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 25 मई 2023 : कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘मिलेट्स कैफे सारंगढ़’’शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ और जिला कार्यालय खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस मिलेट्स का आरंभ और संचालन किया जा रहा है। इस मिलेट्स कैफे के सभी खाद्य पदार्थ नाश्ता बड़ा, समोसा, मोमोज, इडली, पराठा, खीर, ढोकला आदि रागी, ज्वार, बाजरा से बनाया जा रहा है। राज्य शासन की मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी की पहल पर जिला प्रशासन का नवाचार है। मिलेट्स शुभारंभ अवसर पर अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, अरूण मालाकार एवं साथीगण ने मिलेट्स के पकवान ग्रहण किए। विधायक ने खाद्य पदार्थों का निरीक्षण की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, सीईओ अभिषेक बनर्जी, प्रबंधक सूर्यकांत शुक्ला, तहसीलदार आयुष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, दीपक थवाईत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:31:03
Privacy-Data & cookie usage: