जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने निकाली यातायात जागरूकता बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-24 | 12:32h
update
2023-05-24 | 12:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने निकाली यातायात जागरूकता बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक…

raipur@khabarwala.news

खैरागढ़, 24 मई 2023 : नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जनप्रतिनिधियों और जिला व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ ने मंगलवार को यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली। इस दौरान बाइक और स्कूटी में हेलमेट के साथ सवार होकर रैली का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस पी अंकिता शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संगठन सदस्य, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

 

*रैली का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस पी अंकिता शर्मा ने किया*

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के बैनर तले यातायात जागरूकता रैली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हुई। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड चौक, जयस्तंभ चौक, इतवारी बाजार, अमलीपारा चौक, दाऊचौरा चौक आदि का भ्रमण करते हुए अंत मे सर्किट हाउस खैरागढ़ पहुँची। यहां पर आयोजकों की और से रैली का विधिवत समापन किया गया। जागरूकता बाइक रैली की मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी अंकिता शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया।

Advertisement

 

*संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा, जागरूकता और न्याय दिलाना है- रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी, अध्यक्ष *

यातायात जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी ने बताया कि-संगठन का उद्देश्य जनता के मन से पुलिस का भय निकालकर मित्र भाव उजागर करना है, पीड़ित व्यक्ति को हर संभव न्याय दिलवाना है, मानव अधिकारों के हनन को रोकने के लिए कार्य करना है। जनमानस की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और मानव अधिकार के हितों के लिए कार्य करना है। इसके साथ समय समय पर नशा मुक्ति अभियान चलाना, जन जागरूकता अभियान को बढ़ाना, स्कूल कॉलेजों में शिविर लगाकर मानव अधिकार के बारे में जानकारियां प्रदान करना, मानव अधिकार के हनन को रोकना, समाज के हित में कार्य करना आदि है।

 

*संगठन अध्यक्ष रॉकी रेनाल्ड ने श्रीफल तोड़कर और हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना*

जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष और जिला टीम द्वारा तय किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर जोशी राष्ट्रीय प्रभारी बृजेश पाठक जी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय खैरागढ़ से यातायात रैली की शुरुआत की गई। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न शहरों और कस्बों में यातायात जागरूकता अभियान और बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला और पुलिस प्रशासन, नागरिकों तथा मीडिया को संगठन की ओर से आभार ज्ञापित किया गया।

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, एडिशनल एसपी नेहा पांडे, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, ट्रेफ़िक डीएसपी प्रतिमा लहरें , एसडीओपी लालचंद मोहले, टी आई राजेश देवदास, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी, सूरज सिदार, डॉ. मक़सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष देव चंदेल , प्रदेश महासचिव शिव टेम्भुरकर ,प्रदेश लीगल एडवाइजर बारस्कर,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंबरीश टांडिया, जिलाअध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी,जिला महासचिव रैना सिंह ,जिला उपाध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव, हेमलता जैन , मीनाक्षी जंघेल, जिला सचिव अंजू शर्मा. सिमरन खजांची , निशा अग्रवाल जिला इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर, लक्ष्मी लता जैन जिला विधिक सलाहकार, जिला वक्ता स्मिता चौरे, जिला मीडिया प्रभारी शिवानी परिहार आदि अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 10:12:35
Privacy-Data & cookie usage: