टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-19 | 13:55h
update
2023-05-19 | 13:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा, 19 मई 2023दंतेवाड़ा जिले में टीबी मुक्त अभियान के परिपेक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त हेतु पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पीरामल फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से विकासखंड दंतेवाड़ा एवं गीदम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे उच्च जोखिम एवं कम जोखिम वाले वाले 20.20 ग्राम पंचायत को प्राथमिकता से क्षय मुक्त करने अभियान प्रारम्भ किया गया।

Advertisement

 

विकासखंड दंतेवाड़ा एवं गीदम में चयनित ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए समुदाय को टीबी के लक्षण, उपचार, सावधानी, निःशुल्क जांच एवं दवाई पूर्ण नहीं करने के दुष्परिणाम की विस्तृत तथा गहराई से जानकारी दी जा रही है। साथ ही सांप सीढ़ी गतिविधि के माध्यम से पोषण विविधता, टीबी के लक्षण पाए जाने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने एवं इलाज पूर्ण कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागी को शपथ ग्रहण कराते हुए सरपंच के माध्यम से ग्राम के पारा एवं टोलो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच, युवाओं की टीम गठन की जा रही है। जिसमे टीम के द्वारा संभावित मरीजों की पहचान कर लाइन लिस्टिंग किया जाएगा साथ ही जांच कराकर पॉजिटिव होने की स्थिति में 7 दिवस के भीतर इलाज प्रारम्भ किया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्ययोजना ग्राम पंचायत स्तर पर समीक्षा हेतु पंचायत सचिव, हेल्थ वेलनेस सेंटर में सामुदयिक स्वास्थ्य अधिकारी जनआरोग्य समिति की बैठक, ग्राम स्वास्थ्य पोषण तदर्थ समिति का मितानिन द्वारा प्रतिमाह समीक्षा किया जावेगा। विशेष ग्राम सभा मे स्वास्थ्य विभाग से पीएमडीटी सूरज सिंह एसटीएस होमेश नेताम, पीरामल फाउंडेशन से रविप्रताप सिंह, राजेश बघेल के साथ ही टीबी मितानो द्वारा पंचायत जनजागरूकता हेतु विशेष सहयोग किया जा रहा है

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 06:13:38
Privacy-Data & cookie usage: