Weather alert : राज्य के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-12 | 05:49h
update
2023-05-12 | 05:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather alert : राज्य के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले 12 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश में अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. चक्रवाती तूफान मोचा का असर यहां भी हो सकता है. प्रदेश के कांकेर, बीजापुर, दंतेवाडा, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 13 और 14 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. त्रिपुरा और मिजोरम में 13 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा और 14 मई को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में 14 मई को कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.05.2026 - 17:13:30
Privacy-Data & cookie usage: