राशिफल 12 मई 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-12 | 05:36h
update
2023-05-12 | 05:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 12 मई 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष टैरो राशिफल : जल्दबाजी न करें

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्‍चात ही कोई निर्णय करें। आज आपको करियर से संबंधित कोई महत्‍वपूर्ण काम की सूचना मिल सकती है।

 

वृष टैरो राशिफल : आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मानसिक चिंता को बढ़ाने वाला हो सकता है। आपको किसी काम में आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। बेहतर होगा कि विवाद से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

 

मिथुन टैरो राशिफल : भाग्‍य का भरपूर साथ प्राप्‍त होगा

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला हो सकता है और आपको भाग्‍य का भरपूर साथ प्राप्‍त होगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। दूसरों से काम निकालने की कला आपको आती है और आपके लिए आज का दिन लाभ में बीतेगा।

Advertisement

 

कर्क टैरो राशिफल : आपका बोझ कुछ कम होगा

 

कर्क राशि वालों का दिन अनुकूल है और आपको आज करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपको कोई नया पार्टनर मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आज आपका बोझ कुछ कम होगा।

 

सिंह टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर काम को सहजता से करने की जरूरत है। किसी काम में व्‍यर्थ की भागदौड़ करने से बचें और फोकस बनाकर रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आज आपको फालतू खर्च पर भी नियंत्रण रखने की आवश्‍यकता है।

कन्या टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके जीवन में सुख समृद्धि के योग बना रहा है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाये चोट लगने की आशंका है। शाम को परिवार के किसी सदस्‍य के साथ विवाद होने से तनाव बढ़ सकता है।

तुला टैरो राशिफल : रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। दोस्‍तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आपके परिवार के लोग भी हर प्रकार से आपका सहयोग करेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : हर काम को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप हर काम को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। आज आप काफी आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। धन के मामले में कोई फैसला लेने से पहले हर पहलू पर गौर कर लें।

धनु टैरो राशिफल : आपका भाग्‍य मजबूत है

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं आज आपका भाग्‍य मजबूत है। एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। आज आपको किसी दूसरे संस्‍थान से भी ऑफर आ सकता है।

मकर टैरो राशिफल : किस्‍मत आपका साथ देगी

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा और कार्य संपन्‍न होंगे। अधिक प्रतिस्पर्द्धा रहेगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे और हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस के काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन भाग्‍य भी आपका साथ पूरा देगा।

मीन टैरो राशिफल : क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला आवेश में आकर न लें। आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.02.2026 - 06:07:39
Privacy-Data & cookie usage: